डिग्रियों का बोझ और खोती बुद्धि: शिक्षा व्यवस्था का असली संकट

आज का समाज एक ऐसी अंधी दौड़ में शामिल हो चुका है जहाँ शिक्षा का मतलब केवल बड़ी डिग्रियां, ऊंचे ग्रेड और एक सुरक्षित नौकरी बनकर रह गया है। हमने बच्चों के दिमाग को सूचनाओं और किताबों के बोझ से तो भर दिया, लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से सोचना और नैतिक मूल्यों को समझना नहीं सिखाया|

असली शिक्षा वह नहीं है जो आपको केवल रटना सिखाए। सच्ची शिक्षा वह है जो आपके चरित्र का निर्माण करे, आपको संवेदनशील बनाए और सही व गलत में फर्क करने की समझ दे। आज समाज में साक्षर लोगों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन जागरूक और संवेदनशील नागरिकों की कमी होती जा रही है।

यह कलम हमें याद दिलाती है कि यदि हमारी शिक्षा हमारे भीतर मानवता और गहरी सोच पैदा नहीं कर सकती, तो वे कागज के टुकड़े (डिग्रियां) सिर्फ एक भ्रम हैं। समाज को केवल कुशल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि जागरूक और संवेदनशील इंसानों की ज़रूरत है।

दीपतांश (Pen As Weapon)

कुछ मनोरंजन और सुकून के पल? अगर आप दिल को छू लेने वाली कहानियाँ, गहरी कविताएँ और चुनिंदा शायरी का आनंद लेना चाहते हैं, तो एक बार मेरी साहित्यिक वेबसाइट deeptanshkikalam.com पर ज़रूर विजिट करें।

Leave a Comment