स्क्रीन की चमक और धुंधली होती सेहत,आधुनिक दौर का संकट

आज तकनीक ने हमारे जीवन को रफ्तार तो दी है, लेकिन इसकी एक भारी कीमत हमारा स्वास्थ्य चुका रहा है। सुबह आंख खुलने से लेकर रात को सोने तक, हमारी उंगलियां और नजरें लगातार स्क्रीन पर टिकी रहती हैं।

यह डिजिटल लत सिर्फ आंखों को नहीं, बल्कि हमारे मानसिक और शारीरिक संतुलन को भी प्रभावित कर रही है।लगातार बैठना, नींद की कमी और स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी हमारी जीवनशैली को बीमार बना रही है।

सबसे बड़ा संकट मानसिक स्वास्थ्य का है—इंटरनेट की आभासी दुनिया में खोकर लोग अवसाद और अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। तकनीक का उपयोग जीवन को आसान बनाने के लिए होना चाहिए, उसकी गुलामी के लिए नहीं।

हथेली में सिमटी इस आभासी दुनिया की चमक में,इंसान अपनी आँखों की रोशनी और जीवन का सुकून खो रहा है।तकनीक से जुड़ने की इस अंधी और बेतुकी होड़ में,हम भूल गए हैं कि असली सेहत स्क्रीन पर नहीं, प्रकृति की छांव में है।

रील्स के नकली स्क्रॉल में कट रही है असली ज़िन्दग़ी, 
फासले अपनों से बढ़ रहे हैं, और घट रही है बंदगी।
मशीनों को ज़िंदा रखने की फिक्र में दिन-रात जागते हैं,
और अपनी ही सांसों की गिरती सेहत से दूर भागते हैं।
वर्चुअल दुनिया के इस मायाजाल से अब बाहर आना होगा,
हथेली के इस शीशे को छोड़, खुली हवा में मुस्कुराना होगा।

असली स्वास्थ्य डिजिटल डिटॉक्स (Digital Detox) में है, जहां हम कुछ समय के लिए स्क्रीन को बंद करें और वास्तविक प्रकृति व अपनों के साथ वक्त बिताएं।

दीपतांश (Pen As Weapon)

कुछ मनोरंजन और सुकून के पल? अगर आप दिल को छू लेने वाली कहानियाँ, गहरी कविताएँ और चुनिंदा शायरी का आनंद लेना चाहते हैं, तो एक बार मेरी साहित्यिक वेबसाइट deeptanshkikalam.com पर ज़रूर विजिट करें।

Leave a Comment